अमनेड़ के रास्ते होंगे पक्के, भूस्खलन से खतरे वाले घरों को मिलेंगे सुरक्षा डंगे
Views: 4
सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; महिला मंडल भवन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन
हमीरपुर, 3 सितंबर | जीत समाचार ब्यूरो
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव के सभी रास्तों को पक्का करने तथा भूस्खलन से खतरे की जद में आए घरों की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार डंगे लगाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि गांव में महिला मंडल भवन के लिए जमीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और साढ़े तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, एलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज, डेडिकेटेड साइंस कॉलेज, बस स्टैंड और हैलीपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। इससे जिले के विकास को गति मिल रही है।
अमनेड़ पहुंचने पर पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी से स्वागत किया और गांव की विभिन्न मांगें एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
