जीत समाचार | ZONE-A EXCLUSIVE सील के बाहर ताला, अंदर रात को उजाला!

0

Views: 39

Loading

इंस्पेक्टर लकी बोले—काम बंद करवा दिया… फिर रात में किसके  राजनीतिक क्षेत्र की छत्रछाया में बेखौफ काम?

लुधियाना। 5 सितंबर 2026 विक्की कुमार 

नगर निगम जोन-A की बिल्डिंग ब्रांच में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है जिसने सीलिंग की कार्रवाई पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।जिस बिल्डिंग को नगर निगम ने सील किया था और जिसको लेकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर लकी ने दावा किया था कि “काम बंद करवा दिया गया है”, उसी बिल्डिंग में रात के समय अंदर लाइट जलती दिखाई दी और निर्माण कार्य चलने का दावा सामने आया।जीत समाचार की टीम ने रात में मौके की स्थिति देखी तो सवाल और भी बड़ा हो गया—अगर बिल्डिंग सील है तो अंदर काम कौन कर रहा है?बताया जा रहा है कि ऊपर की दो मंजिलों पर प्लास्टर का काम हो चुका है और अब नीचे की मंजिलों पर भी काम आगे बढ़ाने की तैयारी दिखाई दे रही है।

इंस्पेक्टर बोले काम बंद… मौके की तस्वीरें कुछ और!

कुछ समय पहले जब जीत समाचार ने अंदर निर्माण कार्य चलने का मामला उठाया था, तो इंस्पेक्टर लकी की तरफ से कहा गया था कि काम दोबारा बंद करवा दिया गया है। लेकिन अब रात में फिर निर्माण गतिविधि दिखाई देने के बाद सवाल उठना लाजिमी है—

1  क्या सील सिर्फ बाहर लगी है और अंदर काम के लिए रास्ता खुला है?

2 क्या बिल्डिंग मालिक को बार-बार काम रोकने और फिर काम शुरू करने की सुविधा मिल रही है?

3  या फिर नगर निगम की निगरानी व्यवस्था ही सवालों के घेरे में है?

घर का भेदी लंका ढाए” वाली कहावत फिर चर्चा में!

सूत्रों की मानें तो बिल्डिंग को भविष्य में पुराना निर्माण दिखाने की दिशा में काम आगे बढ़ाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।लेकिन यदि सील के बावजूद निर्माण कार्य हुआ है तो यह नगर निगम के लिए बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।जीत समाचार ने मामले की जानकारी MTP अधिकारी तक भी पहुंचाने की कोशिश की। व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजे जाने के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया।

अब गेंद नगर निगम कमिश्नर के पाले में!

नगर निगम कमिश्नर और बिल्डिंग ब्रांच के PCS अधिकारी से अब जनता जानना चाहती है—

1 सील बिल्डिंग में रात को काम हुआ या नहीं?

2 अगर हुआ तो जिम्मेदार कौन?

3 सील की निगरानी किस अधिकारी की जिम्मेदारी थी?

4 क्या बिल्डिंग मालिक और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?

क्योंकि सवाल सिर्फ एक बिल्डिंग का नहीं है—सवाल नगर निगम की सील और उसकी साख का है।अगर सील के बाद भी बिल्डिंग के अंदर काम चलता रहा तो फिर शहर में यह संदेश जाएगा कि सील सिर्फ कागजों में है या वास्तव में भी?जीत समाचार की नजर इस बिल्डिंग पर बनी रहेगी… अब देखना है कि अगला धमाका निर्माण करने वालों पर होता है या कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर!

हक-सच की लड़ाई दा — जीत समाचार!

सूत्रों की मानें तो बिल्डिंग को भविष्य में पुराना निर्माण दिखाने की दिशा में काम आगे बढ़ाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन यदि सील के बावजूद निर्माण कार्य हुआ है तो यह नगर निगम के लिए बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।जीत समाचार ने मामले की जानकारी MTP अधिकारी तक भी पहुंचाने की कोशिश की। व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजे जाने के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया।

अब गेंद नगर निगम कमिश्नर के पाले में!

नगर निगम कमिश्नर और बिल्डिंग ब्रांच के PCS अधिकारी से अब जनता जानना चाहती है—

1 सील बिल्डिंग में रात को काम हुआ या नहीं?

2 अगर हुआ तो जिम्मेदार कौन?

3 सील की निगरानी किस अधिकारी की जिम्मेदारी थी?

4 क्या बिल्डिंग मालिक और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?

क्योंकि सवाल सिर्फ एक बिल्डिंग का नहीं है—सवाल नगर निगम की सील और उसकी साख का है।अगर सील के बाद भी बिल्डिंग के अंदर काम चलता रहा तो फिर शहर में यह संदेश जाएगा कि सील सिर्फ कागजों में है या वास्तव में भी?जीत समाचार की नजर इस बिल्डिंग पर बनी रहेगी… अब देखना है कि अगला धमाका निर्माण करने वालों पर होता है या कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर!

हक-सच की लड़ाई दा — जीत समाचार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *