लुधियाना में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार

0

लुधियाना | जीत समाचार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सलेम टाबरी के अधीन पुलिस चौकी एल्डिको एस्टेट के इंचार्ज ASI जिंदर सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने दो पक्षों के झगड़े में दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस को दी शिकायत में चिट्टी कॉलोनी, गांव भटियां बेट निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मनजीत कौर का पड़ोसी अश्वनी कुमार के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर चौकी एल्डिको एस्टेट में शिकायत दी थी।

पहले 50 हजार लेने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, चौकी इंचार्ज ASI जिंदर सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने के नाम पर पहले 50 हजार रुपये रिश्वत ली। इसके बावजूद 31 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता की पत्नी और अन्य के खिलाफ FIR नंबर 119 दर्ज कर दी गई।

क्रॉस केस के लिए फिर मांगे 40 हजार

इसके बाद ASI ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने के लिए 40 हजार रुपये की दोबारा मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली और 8 सितंबर को विजिलेंस यूनिट लुधियाना से संपर्क किया।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर बिछाया जाल

विजिलेंस इंस्पेक्टर किरनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही ASI जिंदर सिंह ने 40 हजार रुपये लिए, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *