शहीद लाला जगत नारायण की याद में विशाल रक्तदान शिविर
विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के पुत्र एडवोकेट सरताज सिंह सिद्धू ने की विशेष शिरकत
लुधियाना | 10 सितंबर 2026, वीरवार | यादविंदर
पंजाब केसरी के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण जी की याद में लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर में देशभक्ति और समाजसेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। शिविर में हलका आत्म नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की ओर से उनके सुपुत्र एडवोकेट सरताज सिंह सिद्धू ने विशेष तौर पर शिरकत की।
एडवोकेट सरताज सिंह सिद्धू ने शहीद लाला जगत नारायण जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और प्रत्येक युवा को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है।
इस मौके पर शिविर के आयोजकों की ओर से एडवोकेट सरताज सिंह सिद्धू का सम्मान भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवी संस्थाओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
