गांव गोह में दुग्ध उत्पादक जागरूकता कैंप आयोजित

0

डेयरी फार्मरों को सब्सिडी योजनाओं, कैटल शेड, मिल्किंग मशीन और डेयरी लोन के बारे में दी जानकारी

लुधियाना, 25 सितंबर | शर्मा

पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास विभाग की ओर से ब्लॉक समराला के गांव गोह में एक दिवसीय दुग्ध उत्पादक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।

यह कैंप कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के नेतृत्व तथा डायरेक्टर डेयरी विकास विभाग, पंजाब वरियाम सिंह गिल के निर्देशों के तहत डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास लुधियाना सुरिंदर सिंह की अगुवाई में लगाया गया।

कैंप के दौरान डॉ. गुलजार, डॉ. बलदेव सिंह, वेरका कैटल फीड प्लांट खन्ना से बचित्र सिंह, डेयरी विकास इंस्पेक्टर अगमप्रीत कौर और अंकित कपूर ने डेयरी फार्मरों से बातचीत की।

इस दौरान किसानों को विभाग की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं, कैटल शेड, मिल्किंग मशीन, डेयरी यूनिट और डेयरी लोन संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव, संतुलित पशु आहार, देखभाल तथा आधुनिक डेयरी फार्मिंग के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच ने भी कैंप में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और विभाग की ओर से डेयरी फार्मरों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed