साहनेवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35.29 लाख की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज

0

दरखास्त के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना। 08 अक्टूबर 2026 कमल पवार

साहनेवाल पुलिस ने कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह मामला PGD नंबर 871116 और सिस्टम नंबर 869877 के तहत दर्ज की गई 22 अगस्त 2026 की दरखास्त के आधार पर दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार मामला करीब 35,29,615 रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर साहनेवाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर इतनी बड़ी रकम से जुड़ी धोखाधड़ी किस तरह अंजाम दी गई और इस मामले में किस-किस व्यक्ति की भूमिका रही है।पुलिस द्वारा संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

35 लाख से ज्यादा की रकम ने बढ़ाई जांच की गंभीरता

मामले में रकम की बड़ी राशि सामने आने के बाद पुलिस जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और कथित धोखाधड़ी के पीछे असल कहानी क्या है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed