पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, CM के OSD समेत 6 पर FIR!

0

पोस्टिंग से लेकर टेंडर, जमीन और रेवेन्यू मामलों में कथित भ्रष्टाचार की जांच; 8 ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़। लुधियाना | 10अक्टूबर 2026 | जीत समाचार

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी मामलों में प्रभाव डालने के आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। CBI की 6 अक्टूबर 2026 की प्रेस रिलीज के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों तथा ED से प्राप्त रिपोर्ट के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

CBI के अनुसार, मामला अधिकारियों की पोस्टिंग में कथित हस्तक्षेप, विभागीय कार्यवाही, नीतिगत फैसलों, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर शर्तों, लाइसेंसिंग, Land Use Conversion, संपत्ति विवाद तथा जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों को कथित रूप से प्रभावित करने के आरोपों से संबंधित है।

चंडीगढ़ से जालंधर तक 8 ठिकानों पर छापे

CBI ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में कुल 8 स्थानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी के मुताबिक तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनकी जांच कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्यों के लिए की जा रही है।

कई नाम FIR में शामिल

CBI की प्रेस रिलीज के अनुसार FIR में राजबीर गुमान, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर, आर.एस. नागरा समेत अज्ञात सरकारी और निजी व्यक्तियों का उल्लेख है।

अब खुलेगा कौन सा राज?

CBI का कहना है कि जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच जारी है तथा मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।

लुधियाना में भी CBI की तलाशी का जिक्र सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब्त मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेजों की जांच में क्या सामने आता है और जांच की अगली कड़ी किन लोगों तक पहुंचती है?

हालांकि, FIR में लगाए गए आरोप अभी जांच के अधीन हैं और अदालत के अंतिम फैसले तक किसी भी आरोपी को दोषी नहीं माना जा सकता।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed