वोटर सूचियों की शुद्धता पर प्रशासन की पैनी नजर! मैदान में उतरे इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर अर्शदीप सिंह थिंद

0

लुधियाना के अलग-अलग पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण; नए वोटरों के फॉर्म-6 और वोटर कार्ड में सुधार के 48 फॉर्म-8 की जांच

लुधियाना, 6 अक्टूबर |विक्की कुमार

जिले में वोटर सूचियों की तैयारी और संशोधन के काम को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर अर्शदीप सिंह थिंद, आईएएस ने सोमवार को लुधियाना जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले पोलिंग बूथों का दौरा कर वोटर सूचियों से संबंधित चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

दौरे के दौरान उन्होंने नए वोटरों के पंजीकरण के लिए प्राप्त फॉर्म नंबर 6 और वोटर कार्ड में किसी तरह की गलती या जानकारी में सुधार के लिए प्राप्त फॉर्म नंबर 8 की मौके पर जांच की।

दाखा में 5 नए वोटरों के फॉर्म चेक

विधानसभा क्षेत्र 68-दाखा के मुल्लांपुर दाखा में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए अर्शदीप सिंह थिंद ने नई वोट बनाने के लिए भरे गए 5 फॉर्म नंबर 6 की जांच की।

रायकोट में 6 नए वोटों की जांच

इसके बाद विधानसभा क्षेत्र 69-रायकोट के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, नई आबादी, अकालगढ़, ब्लॉक सुधार स्थित पोलिंग बूथ का दौरा किया गया। यहां नई वोट बनाने के लिए प्राप्त 6 फॉर्म नंबर 6 की जांच की गई।

जगराओं में भी पोलिंग बूथों का निरीक्षण

विधानसभा क्षेत्र 70-जगराओं में स्कूल ऑफ एमिनेंस, जगराओं और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नई वोट बनाने के लिए भरे गए 6 फॉर्म नंबर 6 की भी जांच की गई।

वोटर कार्ड में सुधार के 48 फॉर्म-8 की जांच

फील्ड विजिट के दौरान वोटरों द्वारा अपने वोटर कार्ड में सुधार करवाने के लिए जमा करवाए गए कुल 48 फॉर्म नंबर 8 की भी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान ये सभी फॉर्म सही पाए गए।

दौरे के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ द्वारा किया जा रहा कार्य भी संतोषजनक पाया गया।

वोटर लिस्ट में पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर

इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर के इस फील्ड निरीक्षण का उद्देश्य वोटर सूचियों की तैयारी और संशोधन के काम को मौके पर परखना तथा यह सुनिश्चित करना रहा कि नए वोटरों के नाम जोड़ने और मौजूदा मतदाताओं की जानकारी में सुधार की प्रक्रिया सही ढंग से पूरी हो।

 

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed