CBI की रेड के खिलाफ ‘आप’ का BJP कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

0

पंजाबियों को डरा-धमकाकर चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा’—आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लुधियाना, 7 अक्टूबर 2026।शर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के OSD और अन्य करीबियों से जुड़े ठिकानों पर CBI की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी की लुधियाना इकाई ने भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।अरौड़ा पैलेस, दाना मंडी के पास हुए इस विरोध प्रदर्शन में ‘आप’ जिला प्रभारी जतिंदर सिंह खंगूड़ा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल और हाकम सिंह ठेकेदार, लोकसभा प्रभारी शरणपाल सिंह मक्कड़, चेयरमैन हेमराज राजी सहित बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘पंजाबी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं’

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर पंजाब की राजनीतिक नेतृत्व पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को डराकर या दबाव में लेकर राजनीतिक फैसले नहीं बदले जा सकते।

नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग अपने अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में भी जनता अपना फैसला खुद करेगी।

किसान आंदोलन और पंजाब के मुद्दों का भी उठाया जिक्र

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर पंजाब के हितों से जुड़े मुद्दों पर कथित तौर पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। पंजाब यूनिवर्सिटी, BBMB और चंडीगढ़ से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया गया।आप नेताओं ने दावा किया कि CBI की कार्रवाई का उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना है। हालांकि, CBI की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

‘जांच हो, लेकिन निष्पक्ष तरीके से’

आप नेताओं ने कहा कि यदि किसी मामले में भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोप हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं है।

CBI की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। लुधियाना में ‘आप’ के इस प्रदर्शन ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सियासी टकराव और तेज हो सकता है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed