परगट सिंह की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस को मिलेगी नई दिशा : कमलजीत सिंह कड़वल

0

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कड़वल और ईश्वरजोत सिंह चीमा ने नई दिल्ली में परगट सिंह से की मुलाकात, दी बधाई

लुधियाना, 07 अक्टूबर (यादविंदर सिंह)

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर लुधियाना के आत्म नगर हलके से कमलजीत सिंह कड़वल और हलका साउथ से ईश्वरजोत सिंह चीमा ने नई दिल्ली में उनसे विशेष मुलाकात कर बधाई दी और सम्मानित किया।

इस दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की एकजुटता सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

कमलजीत सिंह कड़वल ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा अनुभवी और साफ-सुथरी छवि वाले नेता परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपना समय की जरूरत के मुताबिक महत्वपूर्ण फैसला है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कड़वल ने कहा कि अब केवल बयानबाजी का समय नहीं, बल्कि सड़क से लेकर विधानसभा तक जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का समय है। कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि जो सरकारें जनता की आवाज को नजरअंदाज करती हैं, उन्हें लोकतंत्र में जनता के सवालों का जवाब देना पड़ता है। पंजाब के लोग बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं और कांग्रेस रोजगार, विकास, जनहित और इंसाफ के मुद्दों को लेकर मजबूती से मैदान में डटी रहेगी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed