मुख्यमंत्री 14 को हमीरपुर में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और कई उदघाटन-शिलान्यास करेंगे

हमीरपुर 13 अप्रैल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष रूप से हमीरपुर का दौरा करेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 9ः20 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और उपायुक्त कार्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहीं पर ही वह विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके तुरंत बाद वह भुंतर रवाना हो जाएंगे, जहां से वह उदयपुर होते हुए पांगी पहुंचेंगे।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा इस दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed