एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने सीनियर सिपाही रोहित वर्मा को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से किया सम्मानितखन्ना

0

Views: 2

लुधियाना 23 फरवरी /दिनेश कुमार शर्मा

खन्ना पुलिस के सीनियर सिपाही रोहित वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यशैली के लिए डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा प्रदान किया गया, जिसे पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने औपचारिक रूप से उनके यूनिफॉर्म पर लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) पवनजीत चौधरी भी मौजूद रहे।सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने सीनियर सिपाही रोहित वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा

कि पुलिस बल में ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार जवान विभाग की असली ताकत होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखते हैं। रोहित वर्मा की मेहनत और समर्पण अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।एसपी (आई) पवनजीत चौधरी ने भी रोहित वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कड़ी मेहनत और ईमानदार सेवाओं को हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है।सीनियर सिपाही रोहित वर्मा ने इस सम्मान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत तथा जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर खन्ना पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने रोहित वर्मा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed