जीत समाचार न्यूज़ भाग-2: गिल चौक निर्माण मामले में एटीपी जोन-सी के दावे पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने भेजे नए फोटो

0

Views: 62

  लुधियाना। 01 जून 2026 | विक्की कुमार

नगर निगम जोन-सी की बिल्डिंग ब्रांच की कार्यशैली पर फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जीत समाचार ने कल गिल चौक की नाजायज कमर्शियल बिल्डिंग की खबर लगाई थी। इसके बाद एटीपी का दावा था कि “काम रुकवा दिया गया है”। मगर हकीकत इससे उलट है। शिकायतकर्ता ने जीत समाचार को मौके की ताजा फोटो भेजी है जिसमें मजदूर काम करते साफ दिख रहे हैं।

शिकायतकर्ता का खुलासा: ‘लिंटर तक पड़ चुका है’

शिकायतकर्ता ने बताया कि नगर निगम एटीपी जोन-सी से बात हुई थी। एटीपी जोन-सी बोले: “यह काम तो मैं रुकवा दिया था।”

शिकायतकर्ता ने जवाब दिया: “जब आपने काम रुकवाया था तब चार दीवारी हो रही थी। अब तो लिंटर तक पहुंच चुका है । लिंटर-गार्डर लग चुके हैं। फिर भी आपकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

कमिश्नर को भेजी गई शिकायत

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की शिकायत नगर निगम कमिश्नर को भेज दी है। कमिश्नर मैडम का साफ आदेश है कि बिना नक्शा पास के बन रही बिल्डिंग पर तुरंत कार्रवाई हो। मगर नगर निगम एटीपी जोन-सी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर इन बिल्डिंगों पर मेहरबान हैं। शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।

शाम को फोन तक नहीं उठाया’

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब शाम को नगर निगम एटीपी जोन-सी से गिल चौक बिल्डिंग के बारे में बात करनी चाही तो एटीपी जोन-सी ने फोन तक नहीं उठाया। सुबह हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जीत समाचार को भेज दी गई है। जीत समाचार जल्द ही वो रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक करेगा।

कमिश्नर के हुक्म अनदेखा, पहले भी हो चुकी कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर के हुक्मों को अनदेखा किया जा रहा है। पिछले कुछ दिन पहले ही कमिश्नर मैडम ने दो बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की थी। इसके बावजूद नगर निगम एटीपी जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच में हालात जस के तस हैं।

अब उच्च अधिकारियों पर नजर

सवाल ये है कि जब एटीपी जोन-सी खुद मान रहे हैं कि काम रुकवाया था और मौके पर लिंटर तक पहुंच चुका है, तो जिम्मेदार कौन? अब देखना होगा कि इस अधिकारी पर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं। आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed