जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच पर मिलीभगत के आरोप: ‘एटीपी फोन नहीं उठाते, अवैध निर्माण तेज’

0

Views: 130

गिल चौक अवैध निर्माण मामला: नक्शा पास है या नहीं, फीस जमा हुई या नहीं, एटीपी दे जवा

लुधियाना, 2 जून:विक्की कुमार

नगर निगम जोन-सी भाग-3 की बिल्डिंग ब्रांच पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता यादविंदर का कहना है कि एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर की शह पर गिल चौक में बिल्डिंग का काम और तेज कर दिया गया है।

फोन तक नहीं उठाते एटीपी

यादविंदर ने बताया कि उन्होंने गिल चौक पर चल रहे निर्माण को बंद करवाने के लिए जोन-सी के एटीपी को कई बार फोन किया, लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब जोन-बी और जोन-डी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो रही है, तो जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी इस पर चुप क्यों हैं।

कंपाउंडिंग फीस का बहाना

शिकायतकर्ता को आशंका है कि कंपाउंडिंग फीस का बहाना बनाकर पूरी बिल्डिंग बना दी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया, “जब अधिकारी ही सोए रहेंगे तो जनता को कैसे पता चलेगा कि बिल्डिंग नक्शे के मुताबिक बनी है या नहीं? कंपाउंडिंग फीस कितनी जमा हुई?”

पारदर्शिता पर सवाल

यादविंदर ने कहा कि जब एटीपी फोन नहीं उठाएंगे तो आम आदमी को कैसे पता चलेगा कि नक्शा पास है या कितनी फीस जमा हुई।

“यह हाल है जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच का”

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *