लुधियाना (उत्तरी) को 38 लाख का तोहफा: माल मंत्री मुंडियां ने नई सब तहसील कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित किया
Views: 5
लुधियाना 02 जून 2026 | अरुण कुमार
पंजाब के माल, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति व स्वच्छता, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को लुधियाना (उत्तरी) में बनी नई सब तहसील के कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इससे हलका वासियों को 38 लाख रुपये का तोहफा मिला है।
नायब तहसीलदार ने संभाला चार्ज
पंजाब सरकार की ओर से नायब तहसीलदार जगसीर सिंह को लुधियाना (उत्तरी) में नियुक्त किया गया है। उन्होंने माल मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां की मौजूदगी में चार्ज संभाल लिया।
जनता का पैसा कल्याण कार्यों पर’
कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार जनता का एक-एक पैसा कल्याण कार्यों पर खर्च करने के लिए वचनबद्ध है। 38 लाख रुपये की लागत से बने इस कॉम्प्लेक्स का कुल क्षेत्रफल 4400 वर्ग फुट है और 2000 वर्ग फुट में निर्माण हुआ है।
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी ?
नए कॉम्प्लेक्स में सब रजिस्ट्रार कार्यालय, रजिस्ट्री रूम, रीडर रूम, फर्द रूम, लोगों के लिए AC हॉल, कैंटीन, जनरेटर रूम और बाथरूम स्थापित किए गए हैं। ईजी रजिस्ट्री स्टाफ, कंप्यूटर और कैमरे भी लगा दिए गए हैं। आज से ही काम शुरू हो गया है।
पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया
मंत्री मुंडियां ने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसे जनहितैषी कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया। नए माहौल में स्टाफ बिना किसी परेशानी के लोगों के काम करेगा।
विधायक बग्गा बोले – ‘लंबे समय की मांग पूरी’
हलका विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को रजिस्ट्रियां कराने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर जाना पड़ता था। सब तहसील बनने से मुश्किल खत्म हो गई। पिछले साढ़े चार सालों में हलके की तस्वीर बदल रही है।
डीसी जैन – ‘सब तहसील पूरी तरह तैयार’
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि जरूरी स्टाफ नियुक्त है। पब्लिक एरिया में AC, पानी और वेटिंग की सुविधा है।इस मौके पर विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, कमिश्नर नगर निगम नीरू कत्याल गुप्ता, स्पेशल सेक्रेटरी टी. बैनिथ, SDM जसलीन कौर भुल्लर, SDM कुलदीप बावा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।
