लुधियाना नगर निगम जोन-B में हंगामा: अकाली पार्षद ने SE प्रवीण सिंगला को दफ्तर में जड़ा थप्पड़

0

Views: 80

वार्ड-20 की फाइलें रोकने का आरोप, पार्षद बोले- ‘न काम करते हैं न ढंग से बात करते हैं’

लुधियाना।10 जून 2026, जीत समाचार ब्यूरो

नगर निगम जोन-B के दफ्तर में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब शिरोमणि अकाली दल के पार्षद कमल अरोड़ा ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीण सिंगला को उनके दफ्तर में ही थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद SE प्रवीण सिंगला दफ्तर छोड़कर चले गए और मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

पार्षद कमल अरोड़ा वार्ड नंबर-20 के विकास कार्यों को लेकर जोन-B दफ्तर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि SE प्रवीण सिंगला उनके वार्ड की सड़क मरम्मत और नई सड़क बनाने की फाइलें लगातार लटका रहे थे। शुक्रवार को जब वे फाइल पास कराने के लिए SE से मिले तो दोनों के बीच बहस हो गई।

पार्षद का आरोप: “प्रवीण सिंगला न कोई काम करते हैं और न सही तरीके से बात करते हैं। पहले भी कई बार वार्ड के काम लटकाए गए।”

भाई अमरीक सिंह ने लगाया गाली देने का आरोप

पार्षद के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि वार्ड-20 की कई फाइलें SE प्रवीण सिंगला के पास रुकी हुई थीं। “आज मेरे भाई सड़कों की मरम्मत की फाइलों पर बात करने गए थे। SE ने पहले गाली दी जिस कारण माहौल खराब हुआ और हाथापाई हो गई। अभी भाई का मोबाइल बंद आ रहा है, संपर्क होते ही वे अपना पक्ष रखेंगे।

अकाली दल पार्षद के साथ खड़ा: पूर्व MLA ढिल्लों

मामले पर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, “पूरा अकाली दल अपने पार्षद के साथ खड़ा है। अधिकारियों को समझना चाहिए कि जो पार्षद काम लेकर आया वो जनता है। उनसे ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। किसी अधिकारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए और लोगों के काम करने चाहिए।

SE ने साधी चुप्पी, एडिशनल कमिश्नर बोले- ‘जानकारी नहीं’

घटना के बाद SE प्रवीण सिंगला दफ्तर से निकल गए। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं एडिशनल कमिश्नर ने कहा, “अभी मामले की जानकारी नहीं है। जिनके साथ यह घटना घटित हुई है जब वह मेरे पास आएंगे तभी मामले का पता चल पाएगा।

Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *