पंचायत चौकीदारों को बड़ी राहत: CM सुक्खू ने दिए नियमितीकरण के आदेश
Views: 9
12 साल वाले दिहाड़ीदार होंगे, दिहाड़ीदार होंगे पक्के | कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
इंटक उपाध्यक्ष पूर्ण चंद के नेतृत्व में यूनियन ने सौंपा मांग पत्र
शिमला, 19 जून: दिनेश कुमार
हिमाचल के पंचायत चौकीदारों की सालों पुरानी मांग आखिर पूरी होने की राह पर है। शुक्रवार को इंटक उपाध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की।
क्या हैं मांगें:
12 साल सेवा पूरी कर चुके पंचायत चौकीदारों को दिहाड़ीदार बनाया जाए। पहले से दिहाड़ीदार के रूप में काम कर रहे चौकीदारों को नियमित किया जाए
CM का तुरंत एक्शन:
चौकीदारों की समस्याएं सुनकर CM सुक्खू ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिहाड़ीदार पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए।
मंत्री का भरोसा:
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को दिहाड़ीदार बनाने का मामला आगामी कैबिनेट बैठक में लाने के लिए विभाग के सचिव को तुरंत आदेश दिए।
यूनियन को मिली उम्मीद:
लंबे समय से हक की लड़ाई लड़ रही पंचायत चौकीदार यूनियन को इस मुलाकात के बाद न्याय की उम्मीद जगी है। यूनियन ने CM और मंत्री का धन्यवाद किया।
