Loading

हरियाणा 02 अप्रैल। शर्मा

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सादगी स्वभाव और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनी शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ&साथ एक कुशल प्रशासक भी हैं। हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं किया जा रहा। एक क्षेत्र के लोगों को तवज्जो नहीं दी जाती, बल्कि बिना खर्ची पर्ची के अब युवाओं को रोजगार मिलते हैं। ऐसी व्यवस्था नायब सरकार ने की है, जो उदाहरण बनी है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के पारदर्शिता से नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री सोमवार को जिला हिसार के अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण और आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन तथा पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सीएम सैनी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण उनके हाथ से होना, उनके स्वयं के लिए बड़ी बात है। उन्होंने गुरु अंगद देव को भी नमन करते हुए उनकी शहादत तथा सिख गुरुओं द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय ओपी जिंदल की पुण्यतिथि है, उनकी सोच पर चलते हुए आज अग्रोहा मेडिकल कालेज जन सेवा का कार्य कर रहा है। यह अस्पताल कारोबार से पहले करुणा की उनकी सोच को दर्शाता है। शाह ने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती है। मालिकाना हक लाल डोरे में आने वालों को दिया जा रहा है। यहां एक भी सरपंच अनपढ़ नहीं है। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है जहां 50 फीसदी महिलाओं को पंचायत में भागीदार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *