शिकायत उसी के पास, कार्रवाई किसके खिलाफ?” | निगम के सिस्टम पर बड़े सवाल

जिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत, कथित तौर पर उसी तक पहुंच रही फाइल | जीत समाचार के पास पुख्ता सबूत

लुधियाना, 17 अगस्त (जीत समाचार ब्यूरो)

लुधियाना नगर निगम में आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई क्यों नहीं होती, इस पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जब कोई शिकायतकर्ता किसी कर्मचारी के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत देता है, तो कार्रवाई या रिपोर्ट के लिए वही शिकायत कथित तौर पर उसी कर्मचारी तक पहुंच जाती है, जिसके खिलाफ शिकायत की गई होती है।

यहीं से सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है—जिसके खिलाफ शिकायत है, अगर फाइल उसी के पास पहुंचेगी तो निष्पक्ष कार्रवाई कैसे होगी?

मुख्य पॉइंट:

1 शिकायतकर्ता उच्च अधिकारियों के पास इंसाफ की उम्मीद लेकर जाता है।

2 शिकायत कथित तौर पर घूम-फिरकर उसी कर्मचारी तक पहुंच जाती है।

3 इसके बाद फाइल दबने और कार्रवाई न होने के आरोप लगते हैं।

4 शिकायतकर्ता फोन और दफ्तरों के चक्कर काटता रहता है।

5 आखिर शिकायतों की निष्पक्ष जांच कौन करेगा?

‘जीत समाचार’ के पास इस पूरे मामले से जुड़े कथित दस्तावेज और सबूत हैं, जिन्हें जल्द जनता के सामने रखा जाएगा। शिकायतकर्ता की आपबीती भी सामने लाई जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल:

क्या नगर निगम में शिकायत निवारण सिस्टम ऐसा बन गया है, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत भी उसी की मेज पर पहुंच जाती है?

शिकायतकर्ता की मांग:

गंभीर शिकायतों को सीधे कमिश्नर स्तर या स्वतंत्र जांच अधिकारी तक पहुंचाया जाए और जिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत हो, उसे जांच प्रक्रिया से अलग रखा जाए।

अब देखना यह है कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर सवाल का जवाब देता है या शिकायतकर्ता की फाइलें इसी तरह दफ्तरों में घूमती रहेंगी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed