कैमिस्टों ने लिया पंजाब को नशामुक्त बनाने का प्रण

0

Views: 10

लुधियाना 18 अगस्त (विक्रम सैनी)

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन लुधियाना की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सिविल अस्पताल के सामने पुडा ग्राउंड में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अशोक पराशर पप्पी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस अवसर पर पीसीए के चेयरमैन भगवान सिंह, महासचिव जी.एस. चावला, होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन पिंडी गली के प्रधान अशोक डावर लवली और एच.के. ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन विनोद शर्मा, प्रेसिडेंट डॉ. इंदरपालजीत सिंह, वर्किंग प्रेसिडेंट वरिंदर धीमान, जनरल सेक्रेटरी राजेश वर्मा और खजांची राजवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह में जोन वाइज प्रेसिडेंट रमनदीप सिंह व योगेश कुमार, जोन वाइज जनरल सेक्रेटरी अंशुल गुप्ता, ट्रेजरार बलबीर सिंह, जतिंदर कुमार, मीडिया सेक्रेटरी हरीश छाबड़ा, सोशल सेक्रेटरी प्रतीक वर्मा, डॉ. कैली, सुरजीत सिंह, धर्मिंदर सिंह, डॉ. मित्तल, शाहज़ाद, हैप्पी गुजराल, रविंदर कुमार, सुखविंदर सिंह, डॉ. अशोक सैनी, दीपक वर्मा, एबॉट, दुर्गा, अतुल पुंज, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, अशोक गुडविल, इंदरजीत सिंह सलूजा, रविंदर विकास, पुंज, गुलशन, राजेश आहूजा, कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट मौजूद रहे।

विधायक अशोक पराशर पप्पी ने केमिस्टों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन लुधियाना को सिविल अस्पताल के सामने एसोसिएशन की बैठकें आयोजित करने और सामाजिक कार्यों के लिए स्थान उपलब्ध करवाने का भी भरोसा दिलाया।

इस दौरान सभी केमिस्टों ने पंजाब को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *