लुधियाना में 23 वर्षीय फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

0

Views: 11

लुधियाना 18 अगस्त (विक्रम सैनी)

लुधियाना में देर रात बेखौफ बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू (23) के रूप में हुई है, जो पेशे से फोटोग्राफर था। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त की रात सोनू अपने एक करीबी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पुराने बस स्टैंड के समीप उसकी कार में सवार कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।आरोपियों ने सोनू की कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सोनू पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी कार में फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल सोनू को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की कार का नंबर और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *