सीनियर डिप्टी मेयर ने सफाई अभियान की संभाली कमान, फॉगिंग के दिए सख्त निर्देश
Views: 2
बारिश के बीच गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा; लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
लुधियाना, 2 सितंबर (जीत समाचार)
‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर राकेश प्रशार ने गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब रोड पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया। बारिश के मद्देनजर उन्होंने वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
नगर निगम की हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर ने फील्ड स्टाफ को सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की नियमित हाजिरी जांचने और कूड़े की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने को भी कहा।
राकेश प्रशार ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में शहर की ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह लगातार फील्ड निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा सुधार के लिए स्थानीय निवासियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
