हरियाणा | खेल जगत से बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 7 खिलाड़ियों को मिलेगी HCS-HPS में नौकरी

0

Views: 4

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नियुक्ति का रास्ता साफ | खिलाड़ियों को जारी हुआ नियुक्ति संबंधी पत्र

हरियाणा।  3 सितंबर 2026  कमल पवार

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले 7 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अब हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) और हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) में नियुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।खिलाड़ियों को HCS और HPS पदों पर नियुक्ति के संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। यह निर्णय हरियाणा आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन (रिक्रूटमेंट एंड सर्विस की शर्तें) रूल्स, 2018 के तहत अलग-अलग न्यायिक मामलों में हाईकोर्ट के आदेशों तथा 29 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लिया जा रहा है।

इन 7 खिलाड़ियों को मिलेगी नियुक्ति

नियुक्ति पाने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों में:

1अंकुर मित्तल

2अभिषेक वर्मा

3 हरविंदर सिंह

4 तरुण ढिल्लों

5 एकता भ्याण

6अमित कुमार

7 मनजीत सिंह

शामिल हैं।

पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान, अब सरकारी सेवा में करेंगे योगदान

इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। अब खेल के मैदान में देश का मान बढ़ाने के बाद उन्हें प्रशासन और पुलिस सेवा में अपनी प्रतिभा एवं अनुभव का योगदान देने का अवसर मिलेगा।

सरकार की ओर से जारी पत्र के बाद इन खिलाड़ियों की नियुक्ति प्रक्रिया को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed