युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम को मजबूत कर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य: तरुनप्रीत सिंह सौंद

0

कैबिनेट मंत्री बोले—नशा मुक्त समाज के लिए सरकार, प्रशासन और जनता का सामूहिक सहयोग जरूरी

खन्ना, 27 सितंबर: शर्मा

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों और बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बनी जनलहर को और मजबूत करके पंजाब को देश का पहला नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

खन्ना के एक निजी पैलेस में सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों, वाइस कोऑर्डिनेटरों तथा विलेज और वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशों की बिक्री, सप्लाई या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस अथवा प्रशासन के साथ साझा करें।

युवाओं को खेल और रोजगार से जोड़ने पर जोर

मंत्री सौंद ने कहा कि नशों की सप्लाई रोकने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक के दौरान नशों के दुष्प्रभाव, नशा तस्करी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और नशा मुक्त समाज बनाने में नागरिकों की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर एसडीएम खन्ना स्वाति टिवाणा, नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह, बीडीपीओ खन्ना सतविंदर सिंह कंग, डीएसपी गब्बर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, डिफेंस कमेटियों के सदस्य, पार्षद, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed