नाजायज निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर: जोन-B और D में दो व्यावसायिक इमारतें और एक कब्जा ध्वस्त

0

Views: 67

लुधियाना। 01 जून 2026 | विक्की कुमार

गैरकानूनी निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए, नगर निगम ने सोमवार को जोन-B और जोन-D के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में दो अवैध व्यावसायिक इमारतों और एक कब्जे को ध्वस्त कर दिया।

कहां-कहां चला बुलडोजर:

1. सुंदर नगर, जोन-B: यहां एक व्यावसायिक इमारत का गैरकानूनी हिस्सा गिरा दिया गया।

2. जवद्दी नहर पुल के पास, जोन-D: निर्माणाधीन अवैध व्यावसायिक इमारत को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

3. सूआ रोड: कीज होटल के पिछले हिस्से में किया गया कब्जा हटाया गया।’

नोटिस दिए थे, नहीं रुके तो ढहा दिया’

सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी) हरविंदर सिंह हनी ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता के निर्देशों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया और यह आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।ए.टी.पी हरविंदर सिंह ने बताया कि मालिकों को पहले भी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने गैरकानूनी निर्माण नहीं रोका जिसके बाद सोमवार को कार्रवाई की गई।’प्लान पास करवाओ, फिर निर्माण करो’

निगम की अपील

नगर निगम अधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें, वरना अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जीत समाचार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed