पंजाब खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक, चेयरमैन बसंत ने बांटे सिरोपे
Views: 5
बोले- बिरादरी को जोड़कर 2027 में बनाएंगे AAP की सरकार
लुधियाना, 19 जून | कमल पवार
पंजाब खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन स. रजिंदर सिंह बसंत की अगुवाई में बोर्ड की पहली बैठक बचत भवन, मिनी सचिवालय में हुई। बैठक में स्टेट मेंबर प्रणव धवन, राजेंद्र मोहन, रिकी मनोचा, जसप्रीत सिंह काका ने नव-नियुक्त जिला चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और स्टेट मेंबरों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।सम्मानित हुए: भुपिंदर सिंह टक्कर, अरुण मल्होत्रा, डॉ. गुरप्रीत बब्बर, बलविंदर करन, गगन छाबड़ा, चिराग थापर, चरनप्रीत लांबा, मनदीप सोनी समेत 35+ पदाधिकारी।मौजूद रहे:
विधायक कुलवंत सिद्धू, अशोक पराशर पप्पी, मेयर इंदरजीत कौर, जिला योजना कमेटी चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा, शरनपाल मक्कड़, राजू कनौजिया, केशव वर्मा।चेयरमैन बसंत ने कहा: “CM भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद। खत्री अरोड़ा बिरादरी पंजाब की तरक्की में बड़ा योगदान दे रही है। पूरी बिरादरी को साथ लेकर 2027 में AAP की सरकार बनाएंगे। सभी जिला चेयरमैन अभी से जुट जाएं।
