Loading

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
मिनी सचिवालय बड़सर का सफर 2012 में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किसका शिलान्यास किया था। 2012 से 17 तक राज्य वीरभद्र मुख्यमंत्री रहे परंतु इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी 2017 में मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर लेकिन जयराम ठाकुर के अंतिम वर्ष में कार्यकाल के दौरान भाजपा के मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने इस कार्य को शुरू करवाने के लिए जयराम ठाकुर से कई बार भेंट कर इस कार्य को शुरू करवाने का बीड़ा उठाया। इस पूरे प्रकरण में व्यापार मंडल के प्रधान विनोद लखनपाल तात्कालिक उपमंडल अधिकारी नागरिक शशि पाल शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। तहसील परिसर को डिस्मेंटल करवाने सामान को सामुदायिक भवन में रखवाने तथा तहसील भवन को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के आवासों में शुरू करवाने तथा इसके लिए परमिशन लेने का कार्य महत्वपूर्ण था। उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई तथा मुख्यमंत्री ने इस भवन के लिए करोड़ों रुपए की राशि उपलब्ध करवा कर बड़सर के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को करेंगे इसके साथ ही 51 करोड रुपए के उद्घाटन तथा शिलान्यास मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रशासन जोर-शोर से कार्य कर रहा है। लोगों को हार्दिक बधाई एवंशुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *