हिमाचल प्रदेश HPMC बोर्ड में युवा नेता रूबल ठाकुर की नियुक्त

शिमला: सतीश शर्मा विट्टू।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश ह्यूर्टिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉर्पोरेशन (HPMC) के निदेशक मंडल में रूबल सिंह ठाकुर को गैर‑सरकारी निदेशक (Non‑Official Director) के रूप में तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया है।
रूबल ठाकुर कांग्रेस के युवा नेता हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के सदसय भी हैं। वह बड़सर में मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के युवा सिपहसलार के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस नियुक्ति के माध्यम से HPMC बोर्ड में युवा और सामाजिक दृष्टिकोण को शामिल किया गया है, ताकि बागवानी और विपणन क्षेत्र में नई पहलें और नवाचार बढ़ाए जा सकें।
HPMC राज्य के कृषि और बागवानी उत्पादों के विपणन व प्रसंस्करण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कदम राज्य में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने और किसानों व उत्पादकों के हितों को मजबूत करने की दिशा में लिया गया है।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed