भोरंज में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया शिविर
Views: 55
भोरंज 20 मार्च। सतीश शर्मा विट्टू दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और रैडक्रॉस सोसाइटी की जिला एवं उपमंडल इकाई ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से शुक्रवार को यहां नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक शिविर आयोजित किया।
इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपना चैकअप करवाने के साथ-साथ कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण भी करवाया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
