मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लुधियाना में फेसलेस आरटीओ सेवाएं लॉन्च की

पंजाब सरकार के इस कदम से आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत खत्म होगी। लोग इन सेवाएं का फायदा सेवा केंद्रों और 1076 हेल्पलाइन के जरिए उठा सकेंगे।

लुधियाना, 29 अक्टूबर(कमल पवार)

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लुधियाना में फेसलेस आरटीओ सेवाएं लॉन्च की। अब पंजाब के लोगों को घर बैठे डीएल और आरसी से जुड़ी 56 सेवाएं मिलेंगी। पंजाब सरकार के इस कदम से आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत खत्म होगी। लोग इन सेवाएं का फायदा सेवा केंद्रों और 1076 हेल्पलाइन के जरिए उठा सकेंगे। लर्नर लाइसेंस अब आधार ईकेवाईसी से तुरंत जारी होगा। फैंसी नंबरों के ऑक्शन भी होंगे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed