पंजाब पुलिस का ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा

फरीदकोट दैनिक जीत समाचार
500 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों, नशा तस्करों और अन्य आपराधिक तत्वों के
खिलाफ बड़े स्तर पर की गई कार्रवाई के बाद अब पुलिस का अगला निशाना फर्जी ट्रैवल एजेंट बने हैं।इस संबंध 
में जानकारी देते हुए डीआईजी फरीदकोट रेंज निलंबरी जगादले ने बताया कि फर्जी ट्रैवल एजेंट विदेश भेजने के नाम 
पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे हैं, जबकि मानव तस्करी से जुड़े कई गंभीर मामले भी सामने आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरीदकोट पुलिस रेंज के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों मोगा, फरीदकोट
और श्री मुक्तसर साहिब में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीमें बनाकर 500 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। 
इस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब, नशीले पदार्थ, हेरोइन और गैर-कानूनी हथियार 
भी बरामद किए गए।डीआईजी ने कहा कि पंजाब पुलिस का उद्देश्य प्रदेश में आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त 
करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपराध के रास्ते पर चलने का अंजाम केवल जेल की सलाखों के पीछे 
जाना या मौत होता है, जबकि अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वालों के प्रति पुलिस नरमी का
रवैया अपनाएगी।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed