प्रोफेसर अनिल डोगरा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज बड़सर विक्रम ठाकुर
Views: 79
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
प्रोफेसर विक्रम ठाकुर ने प्रोफेसर अनिल डोगरा को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया तो पंडाल तालिया से गूंज उठा। डॉ अनिल डोगरा राजनीति से होते हुए शिक्षा क्षेत्र में आगे आए हैं। हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव रहने के बाद जब प्रदेश में गठबंधन सरकार बनी तो डॉक्टर अनिल डोगरा को अर्थशास्त्र का कॉलेज केडर में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका मिला। उनकी योग्यताओं को देखते हुए शिक्षा विभाग से उन्हें हिमाचल प्रदेश से जाकर मेंबर प्लैनिंग कमीशन भूटान में सेवा देने का मौका मिला
उन्होंने डेयरी फार्मिंग क्षेत्र में भूटान सरकार में योगदान देकर उनके आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका पैदा की परंतु हिमाचल सरकार ने उनकी सेवाओं का लाभ लेने की जगह उन्हें बड़सर डिग्री कॉलेज में अर्थशास्त्र का प्रोफेसर बनाकर सेवाओं का मौका दिया है पूरे कॉलेज में अर्थशास्त्र के कितने बच्चे हैं गिनकर एक दर्जन से भी कम। शिक्षा विभाग ही नहीं ऐसा बहुत से विभागों में है जहां जिन लोगों की जरूरत है उन्हें ऐसी जगह बैठा दिया गया है कि बैक अपना कोई योगदान ना दे सके।
