ससुराल में फंदे पर झूली 32 साल की महिला, मौत 

0

Views: 61

मायके पक्ष ने लगाए पति ओर सास पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

ज्वालामुखी (पंकज सोनी )

पुलिस थाना मझींण के अंतर्गत एक 32 बर्षीय महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान उर्मिला पत्नी चन्दन पुत्र जगत राम गांव भटाल कलां डाकघर सियालकड तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एस पी देहरा मयंक चौधरी ने की है।

जानकारी के अनुसार महिला ने शुक्रवार सुबह घर से बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक महिला अपने पीछे 6 ओर 7 वर्ष की आयु के 2 लड़कों को छोड़ गई है।

उधर इस मामले को लेकर मायका पक्ष से उर्मिला की मां गुड्डो देवी पत्नी बावू राम गांव मरयाणा डाकघर सियालकड तहसील खुंडियां ने अपनी बेटी के पति चंदन ओर सास कश्मीरा पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि उसकी बेटी को इन दोनों की ओर से रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। पति अक्सर शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था और घर में सास भी उसे आए दिन ताने मारती रहती थी, जिससे तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

इस मामले को लेकर मृतका की मां ने एस पी देहरा मयंक चौधरी से मांग की है कि उसकी बेटी की मौत के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है साथ ही मामले को लेकर स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उधर पुलिस को मृतका के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *