आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काली दास ने परिवार संग किए माता आशापुरी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

0

Views: 153

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काली दास ने परिवार संग किए माता आशापुरी के दर्शन, लिया आशीर्वाद


जीत समाचार कांगड़ा हिमाचल प्रदेश( अभिषेक न्यूज़ एडिटर ): आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काली दास ने आज सपरिवार कांगड़ा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता आशापुरी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर काली दास ने कहा कि माता आशापुरी के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति और आत्मिक सुख की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन और आध्यात्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे और सादगी का संदेश देती हैं।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। काली दास ने मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि माता के भक्तों की सेवा और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रबंधन सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस मौके पर उनके साथ उनका परिवार और पार्टी के कुछ अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *