जिले का मुख्यमंत्री होने का बड़सर विधानसभा को भी मिल रहा लाभ:रुबल ठाकुर
Views: 95
महिला मंडलों के लिए युवा रुबल ठाकुर ने 10 महिला मंडलों के लिए उपलब्ध करवाई 2 लाख
हमीरपुर/बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
हिमाचल प्रदेश के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। इसी कड़ी में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। बड़सर के सक्रिय युवा नेता रूबल ठाकुर के आग्रह पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 10 महिला मंडलों को सामान खरीदने हेतु ₹20-₹20 हज़ार की राशि स्वीकृत की गई है।इस आर्थिक सहायता से महिला मंडल बड़सर, खेरियाँ, हरसौर, खाई, बनी, महाराल, दसुआ बिझड़ी, मक्कड़, प्थलियर एवं टिक्कर सलोनी लाभान्वित होंगे। यह सहायता महिला मंडलों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके सामाजिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर युवा नेता रूबल ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार महिलाओं और आम जनमानस के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय महिला शक्ति को मजबूती प्रदान करने वाला है और इससे जमीनी स्तर पर महिलाओं अधिक बल मिलेगा।
रूबल ठाकुर ने आगे कहा
कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को वे निरंतर संगठन एवं सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आने वाले समय में बड़सर क्षेत्र के लिए और भी अनेक विकासात्मक एवं जनहितकारी कार्य स्वीकृत होंगे, जिससे क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा।
