मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की उपलब्धियां पब्लिक रिलेशंस डिपार्मेंट तथा मंत्री भी विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचने में पूरी तरह असफल
Views: 4
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू।
उपलब्धियां जितनी मर्जी हासिल कर लो इनाम जितने मर्जी जीत लो लेकिन अगर उनका प्रचार जनता में नहीं किया जाएगा तो वह उपलब्धियां कोई महत्व नहीं रखती। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह विधानसभा क्षेत्र नादौन ही नहीं हिमाचल प्रदेश में भी कई अनोखी योजना लेकर आएहैं परंतु हमीरपुर जिले की ही बात करें तो कांग्रेस पार्टी के विधायक तथा संगठन के लोग मुख्यमंत्री की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचने में सफल नहीं हो रहेहैं। पब्लिक रिलेशंस डिपार्मेंट जिसका जिला में मुखिया डीपीआरओ होता है सरकार की उपलब्धियां को विभिन्न समाचार पत्रों तथा मीडिया में प्रकाशित करने में सफल नहीं हो पा रहा है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की उपलब्धियां कम नहीं है लेकिन सरकार संगठन प्रशासन सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने में सफल नहीं हो पा रहा है। सरकार ने मीडिया तंत्र को मजबूत करने के लिए लाखों रुपए की नियुक्तियां कर रखी हैं लेकिन वेतन लेने तक ही सीमित है मीडिया तंत्र देखने वाले लोग। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हम मुख्यमंत्री की उपलब्धियां की शुरुआत करने जा रहे हैं हम सरकार की पीआर एजेंसी नहीं चलाते हैं परंतु एक स्वतंत्र चैनल के रूप में जो हमने नादौन में देखा वैसे कार्य इतिहास में पहले कभी नहीं हुए हैं अगर उदाहरण के लिए इनडोर स्टेडियम की बात की जाए तो बस स्टैंड के समीप जो इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है वह एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अलावा अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए टॉप न्यूज को फॉलो करें।
