गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती बड़ी श्रद्धा से विधायक डॉक्टर जसबीर सिंह संधू की ओर से मनाई गयी

0

Views: 4

अमृतसर,1 फरवरी (कमल पवार)
अमृतसर हल्का वेस्ट ऑफिस में गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती बड़ी श्रद्धा से विधायक डॉक्टर जसबीर सिंह संधू की ओर से मनाई गयी। गुरु रविदास जी के सुंदर स्वरूप पर फूलों से श्रृंगार किया गया और श्रद्धा के साथ नाम जपते हुए माथा टेका। इस मौके विधायक संधू की ओर से पहुंचे वेस्ट साथियों में लड्डू प्रसाद भी बाटा गया। इस मौके विधायक डॉक्टर जसबीर सिंह संधू ने कहा कि आज पूरी दुनिया मे गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा से मनाई जा रही और जगह-जगह पर लंगर लगाए है व सोभा यात्रा निकाली जा रही है।
विधायक संधू ने कहा कि
15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि गुरु रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और समानता का संदेश देने में समर्पित कर दिया। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और मानते थे कि ईश्वर द्वारा बनाए गए सभी लोग, चाहे अमीर हों या गरीब, समान हैं। उनोने कहा कि
इस दिन संत रविदास के अनुयायी उनकी कही बातों को याद करते हैं। संत रविदास ने अपने जीवन में अनेक दोहों की रचना की। ये दोहे हमारे जीवन को भी नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए हमेशा हमें उनके दोहे पढ़ने चाहिए और सेंध लेनी चाहिए।संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह बेदी,पार्षद विजय भगत,पार्षद अमरजीत गुमटाला,दिलबाग सिंह वडाली,पंकज शर्मा,सुरजीत सिंह खालसा,बलविंदर सिंह गोरा,दविंदर सिंह,सुरजीत सिंह मल्ही,अजय कुमार ,पी ए माधव शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed