महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं हेतु निविदाएं आमंत्रित
Views: 6
बिलासपुर, 3 फरवरी:सतीश शर्मा
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास,बिलासपुर (हि.प्र.) द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन 06 फरवरी से 16 फरवरी तक मंदिर परिसर में भव्य रूप से किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु इच्छुक सेवाप्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
मंदिर न्यास के अनुसार, समारोह के दौरान 11 दिनों तक साउंड व अनाउंसमेंट की व्यवस्था, शोभायात्रा में साउंड सिस्टम की सुविधा, शोभायात्रा के लिए पांच ट्रैक्टर, भंडारे के दिन बोटी व 20 क्विंटल बालन, तीन गैस सिलेंडर, शोभायात्रा में भाग लेने के लिए पांच ढोल वादक, 4 हजार पत्तल, 4 हजार गिलास, 4 हजार ढूने (कटोरी), सफाई के लिए लेबर आदि की व्यवस्था की जानी है।
इच्छुक व्यक्ति 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक सीलबंद लिफाफे में अपनी निविदा मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार, मंदिर न्यास श्री लक्ष्मी नारायण बिलासपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निविदाएं उसी दिन दोपहर बाद 3 बजे खोली जाएंगी।
निविदा की शर्तों के अनुसार कोई भी निविदादाता 1 लाख 30 हजार रुपये से अधिक की बोली नहीं लगा सकता। साथ ही, बोली से पूर्व 25 सौ रुपये की धरोहर राशि नगद रूप में राशि नगद रूप में सहायक मंदिर न्यास के समक्ष जमा करवाना अनिवार्य होगा, अन्यथा निविदा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अधोहस्ताक्षरी को बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा को रद्द करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
