मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए अलर्ट रहें अधिकारी

0

Views: 137

हमीरपुर, 14 जून।दिनेश कुमार शर्मा

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को आयोजित होने वाली 10वीं मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सुबह करीब 9:15 बजे रिक्टर पैमाने पर 8.0 तीव्रता के भूकंप का काल्पनिक अलर्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास होगा।

मॉक एक्सरसाइज के तहत बड़ू, सुजानपुर, नादौन और अन्य क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाएंगे। वहीं शाम 7 बजे हीरानगर, करोट और टिल्लू के जंगलों में आग लगने के परिदृश्य पर भी राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से गंभीरता के साथ इस अभ्यास में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *