अटल टनल पहुंचने पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भव्य स्वागत

0

Views: 1

लाहौल-स्पीति, 14 जून (शर्मा)

 पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे उप-मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का अटल टनल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ और पारंपरिक सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय विधायक अनुराधा राणा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *