दुगरी रोड पर सड़क घेरकर किए कब्जे ध्वस्त, नाजायज निर्माण पर 18 चालान
Views: 108
कमिश्नर के आदेश: फील्ड स्टाफ रोजाना रहे एक्टिव, मौके पर ही काटें चालान | नक्शा पास कराए बिना निर्माण शुरू न करें — कमिश्नर की अपील
लुधियाना, 22 जून (विक्की कुमार)
नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को दुगरी रोड पर सड़क के हिस्से पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद की गई, जिसमें फील्ड स्टाफ को अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना सक्रिय रहने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही चालान जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
नगर निगम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत शहर के सभी जोनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध बिल्डिंग निर्माण पर कुल 18 चालान काटे गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और गलियों पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी नए निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले नगर निगम से बिल्डिंग प्लान की मंजूरी अवश्य लें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन भवनों का निर्माण जारी है, उनके मालिक निर्माण स्थल पर स्वीकृत बिल्डिंग प्लान की प्रति प्रमुखता से प्रदर्शित करें, ताकि निरीक्षण के दौरान नियमों की पुष्टि की जा सके।
नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
