मानसून तैयारी की बैठक में भी मोबाइल में व्यस्त दिखे अधिकारी, सवालों के घेरे में निगम की गंभीरता

0

Views: 316

कमिश्नर मानसून तैयारियों की समीक्षा करते रहे,  अधिकारी मोबाइल में व्यस्त नजर आए; तस्वीरों ने उठाए कई सवाल।

लुधियाना। 02 जुलाई 2026 शर्मा

मानसून से पहले शहर को जलभराव और सीवरेज जाम से बचाने के लिए नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक का मकसद नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था और मानसून एक्शन प्लान का जायजा लेना था।लेकिन बैठक से सामने आई तस्वीरों ने ही निगम प्रशासन की “गंभीरता” पर सवाल खड़े कर दिए।

तस्वीरों ने खोली पोल

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जब कमिश्नर साहब महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दे रहे थे, तब भी  अधिकारी अपनी कुर्सियों पर बैठे मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए।

जनता का सवाल:

कितनी गंभीर है निगम?हर साल मानसून में शहर के कई इलाके तालाब बन जाते हैं। सीवरेज जाम और सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान होते हैं। ऐसे समय में जब अफसरों को पूरी मुस्तैदी दिखानी चाहिए, उनका ध्यान अगर मोबाइल पर होगा, तो ग्राउंड पर काम कितना होगा?

बैठक की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है:

“अधिकारी साहब, मोबाइल थोड़ा छोड़िए… कमिश्नर साहब की बात भी सुन लीजिए।”मुद्दा ये नहीं कि मोबाइल क्यों चला, मुद्दा ये है कि क्या अधिकारी का पूरा ध्यान मानसून तैयारियों पर था या नहीं ?

 

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *