मुख्य पुजारी चंद्र प्रकाश शर्मा सेवानिवृत्ति के बाद श्री बाबा बालक नाथ जी के जीवन पर आधारित पुस्तक लिखेंगे।
Views: 16
हमीरपुर 2 फरवरी 2026(सतीश शर्मा
सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य पुजारी चंद्र प्रकाश शर्मा श्री बाबा बालक नाथजी मंदिर न्यास के लिए एक युग का समापन हुआ। मंदिर न्यास में 28 वर्षों तक सेवा देने वाले मुख्य पुजारी चंद्र प्रकाश शर्मा के विदाई समारोह में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो अन्य अनुभवी कर्मचारियों ने भी विदाई ली, जिनमें उप-हलवाई सुरजीत कुमार और सुरजीत सिंह शामिल हैं।
मुख्य पुजारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया
कि वे श्री बाबा बालक नाथ जी के जीवन और सिद्ध पीठ के इतिहास पर एक विस्तृत पुस्तक लिख रहे हैं। पुस्तक का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पुस्तक में बाबा जी के जीवन के तथ्य सत्य घटनाओं पर आधारित होंगे।
मंदिर अधिकारी जोगिंदर कुमार ने कहा
कि चंद्र प्रकाश शर्मा और उनके साथियों के समर्पण ने संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। न्यास की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय विदाई समारोह में मंदिर अधिकारी जोगिंदर कुमार, सहायक मंदिर अधिकारी सुरम सिंह ठाकुर, एसीएस संजीव कुमार चौधरी, धर्मस्थल कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार लखनपाल, सचिव मनोज कुमार धीमान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
