लखनऊ:जीत समाचारउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बुधवार देर रात अपने सरकारी आवास पर लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में Lucknow, Hardoi, Raebareli, Unnao, Sitapur और Lakhimpur Kheri के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख विकास परियोजनाओं, बुनियादी जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि लखनऊ मंडल के विभिन्न विकास खंडों से करीब 41,229 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के 4,204 विकास प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों की बेहतर जानकारी होती है। उनके सुझाव विकास योजनाओं के निर्धारण और प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों की प्राथमिकता तय कर जल्द कार्ययोजना शासन को भेजी जाए, ताकि इस माह के अंत तक परियोजनाओं को स्वीकृति देकर काम शुरू कराया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए परियोजनाओं को वरीयता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि लखनऊ मंडल के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान है। इनके विकास और मजबूती के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए स्पष्ट योजना, समयबद्ध कार्यवाही, नियमित संवाद और फीडबैक जरूरी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण से प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए और उन्हें उचित समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। सरकार जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।