श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर मेयर इंदरजीत कौर ने गुरुद्वारा रायर साहिब में टेका माथा

0

Views: 8

पंजाब की तरक्की और शहरवासियों की खुशहाली के लिए की अरदास

लुधियाना, 18 जून 2026 | जीत समाचार ब्यूरो

पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के पवित्र शहीदी दिवस के मौके पर लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर गुरुद्वारा रायर साहिब, लोहरा पहुंचीं। यहां उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक हुईं। इस पावन अवसर पर मेयर इंदरजीत कौर ने समूह साध-संगत की हाज़िरी में सर्व समाज की भलाई, पंजाब की तरक्की और लुधियाना शहर के लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की।

उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी की शहादत हमें सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की भारी हाज़िरी रही। कीर्तन दरबार सजाया गया और गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। मेयर ने सेवादारों और प्रबंधक कमेटी से भी मुलाकात की। फोटो कैप्शन: मेयर इंदरजीत कौर गुरुद्वारा रायर साहिब लोहरा में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर माथा टेकते हुए। साथ में अन्य श्रद्धालु भी नतमस्तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed