दशमेश नगर में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने की बैठक, लोगों की समस्याओं पर हुआ मंथन; AAP में शामिल हुए नए सदस्य
Views: 7
लुधियाना: 18 जून यादविंदर
आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के दशमेश नगर में वार्ड नंबर 46 और 47 के निवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के साथ पार्षद सुरिंदर कल्याण, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीप सिंह रिंकू और वार्ड अध्यक्ष अरुण तनेजा मौजूद रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया गया और इलाके में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे और सुझाव रखे, जिन पर जनप्रतिनिधियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना जरूरी है। लोगों की जरूरतों और सुझावों के आधार पर विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी में कई नए सदस्यों को शामिल किया गया। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि लोगों का समर्थन पार्टी के जनसेवा अभियान को और मजबूत करेगा।
बैठक में नेताओं ने आत्म नगर क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों और आने वाले समय की योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
