श्री हिंदू तख्त और हिंदू समाज पार्टी द्वारा पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी का प्रीनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

0

Views: 5

लुधियाना (जीत समाचार)

मुंडियां के राम नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री हिंदू तख्त के उत्तर भारत प्रभारी व हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गोयल जी और हिंदू समाज पार्टी की प्रदेश प्रभारी साध्वी गीता भार्गव जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

बच्चों को ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के इतिहास से करवाया रूबरू:

श्री शिव शक्ति साइंस स्कूल में बच्चों के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक विशेष सभा रखी गई। इस दौरान उपस्थित बच्चों को विश्व प्रसिद्ध आरती ‘ओम जय जगदीश हरे’ के रचयिता स्वर्गीय पंडित श्रद्धाराम फिलौरी जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। श्री सुनील कुमार गोयल और साध्वी गीता भार्गव जी ने बच्चों को इस महान भेंट के अर्थ और महत्व को बेहद सरल तरीके से समझाया। स्कूल के बच्चे इस ज्ञानवर्धक जानकारी को पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।

मंदिर में चित्र स्थापित, देशवासियों से की खास अपील:

इस अवसर पर नेताओं द्वारा मंदिर में पंडित श्रद्धाराम फिलौरी जी का चित्र (तस्वीर) भी स्थापित करवाया गया। पूरे देशवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए ऐसी महान शख्सियतों को याद रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग हर मंदिर और अपने घरों में पंडित जी की तस्वीर या प्रतिमा लगाकर उन्हें हमेशा याद रखें और सम्मान दें। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ सदस्य और भारी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *