हमीरपुर में 29,830 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स

0

Views: 104

सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 99.68% लक्ष्य हासिल, छूटे बच्चों को घर-घर दवा देने की योजना

हमीरपुर, 28 जून। दिनेश कुमार शर्मा

सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिला हमीरपुर में 5 वर्ष तक की आयु के कुल 29,830 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Ajay Atri ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष बूथ स्थापित किए गए थे, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 29,924 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 29,830 बच्चों को दवा पिलाई गई, जो लगभग 99.68 प्रतिशत उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश छूट गए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी बताया कि सर्किट हाउस हमीरपुर में आयोजित विशेष बूथ पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की बेटी को भी पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई, जिससे अभियान को जनभागीदारी का संदेश मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed