किशनगढ़ चौक के पास भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत चार लोगों की मौत

0

Views: 2

जालंधर: जीत समाचार

जालंधर के किशनगढ़ चौक के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण एक कार द्वारा अचानक लेन बदलना बताया जा रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो महिलाओं, एक बच्चे और भारतीय सेना के एक जवान की जान चली गई। मृतकों की पहचान होशियारपुर के गांव हिम्मतपुर निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सेना का जवान दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आया था। वह अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *