जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ आशापुरी मैं सुविधाएं अधूरी! श्रद्धालुओं की आवाज़: कब मिलेंगी टिन शेड, विश्राम और स्वच्छ पेयजल की सुविधाएं?

0
IMG-20260630-WA0012

Views: 62

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ आशापुरी मैं सुविधाएं अधूरी! श्रद्धालुओं की आवाज़: कब मिलेंगी टिन शेड, विश्राम और स्वच्छ पेयजल की सुविधाएं?

आशापुरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अभाव, चढ़ावे के उपयोग पर उठे सवाल

जीत समाचार काँगड़ा/आशापुरी | (अभिषेक न्यूज़ एडिटर )
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ आशापुरी माता मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में दर्शन तो दिव्य और आस्था से परिपूर्ण होते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में हुई बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को खुले आसमान के नीचे भीगते हुए मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। वहीं गर्मियों में तेज धूप के कारण भी दर्शनार्थियों को काफी कठिनाई होती है। मंदिर तक जाने वाले मार्ग, सीढ़ियों और मंदिर परिसर में कहीं भी पर्याप्त टिन शेड की व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग श्रद्धालु सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता रानी के चरणों में लाखों रुपये का चढ़ावा भी अर्पित किया जाता है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले चढ़ावे का उपयोग किन विकास कार्यों पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि चढ़ावे की राशि का उचित उपयोग किया जाए तो मंदिर की सीढ़ियों, मुख्य मार्ग और परिसर में टिन शेड, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सुथरे शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं आसानी से विकसित की जा सकती हैं।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि लंबे समय से इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन मंदिर प्रबंधन समिति के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक यादविंदर गोमा से भी उन्हें मंदिर के विकास को लेकर काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को मिलकर आशापुरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्य करना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मंदिर की सीढ़ियों, परिक्रमा मार्ग और मुख्य प्रवेश मार्ग पर मजबूत टिन शेड लगाए जाएं, बैठने और विश्राम करने के लिए शेड बनाए जाएं, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की बेहतर व्यवस्था की जाए तथा बारिश और तेज धूप से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए स्थायी सुविधाएं विकसित की जाएं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि माता के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि श्रद्धालुओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक विकास कार्य शुरू किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed